banner-image

कूकी पॉलिसी

परिचय

आपसे संबंधित सूचनाओं को सुरक्षित रखना, हमारे लिए महत्वपूर्ण है। बैंक ऑफ बड़ौदा, आपके द्वारा हमारे वेबसाइट ब्राउज़ करते से आपसे जुड़ी जानकारियों को सुरक्षा प्रदान करने एवं उसे सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है यह गोपनीय नीति उस जानकारी के संबंध में हमारे अभ्यास को दर्शाता है जिसे आपके द्वारा हमारे बैंक की वेबसाइट ifsc.bankofbaroda.in पर देखने या लेनदेन करते समय एकत्र किया गया है। यह गोपनीय नीति सभी आगंतुकों, ग्राहकों, गैर-ग्राहकों पर लागू होती है जो हमारे वेबसाइट में एक्सेस करते है और या उन पर भी जो बैंक के साथ अपने संबंध को बेहतर करना चाहते है किसी भी जानकारी को हमारे साथ करने के साथ ही यह दर्शाता है कि आप इस नीति के नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करते है।

हम इस उद्योग में सर्वोत्तम सुरक्षा प्रथाओं को अनुपालित करते हैं ताकि आपसे संबंधितगोपनीय सूचनाएं अनधिकृत रूप से उजागर न हो एवं आपको आश्वस्त कर सकें कि हम आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए सख्त सुरक्षा प्रक्रियाओं अपनाते है।


हमारे द्वारा संग्रहित की गई सूचनाएं

वैयक्तिगत पहचान संबंधी सूचना (पीआईआई): जब आप हमारे वेबसाइट पर विजिट करते है तो आपकी व्यक्तिगत सूचना जैसे नाम, उम्र, ईमेल पता, मोबाइल नंबर, राज्य, देश आदि हमारे सर्वरों में संग्रहित हो जाती है।

आपके द्वारा पोस्ट की गई सूचना : हम उपयोगकर्ता के बारे में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी एकत्र कर सकते हैं जिसे बैंक उचित समझता है कि यह कानूनी रूप से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है या सूचना जो हमारी वेबसाइट या बैंक से संबंधित तीसरे पक्ष के सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट की गई है। सूचना की प्रकृति, या जो जानकारी का स्रोत न हो ,यह निर्धारित करती है कि यह गोपनीयता नीति के उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी है।Information

जनसांख्यिकी सूचना: हम आपकी जनसांख्यिकी जानकारी, आपकी रुचियों, या किसी अन्य जानकारी को एकत्र कर सकते हैं जो आप हमारी वेबसाइट के उपयोग के दौरान प्रदान करते हैं। हम इसे एक सर्वेक्षण के हिस्से के रूप में भी एकत्र कर सकते हैं।

अन्य सूचनाएं: यदि आप हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं, तो हम आपके आईपी पता एवं जिस ब्राउज़र का आप उपयोग कर रहे हैं, के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं। हम देख सकते हैं कि आप किस साइट से आए हैं, हमारी वेबसाइट पर आपने कितना समय बिताया है, एक्सेस की गई पृष्ठ या जब आप हमें छोड़ते हैं तो आप किस साइट पर जाते हैं। हम यह भी एकत्र कर सकते हैं कि आप किस प्रकार के मोबाइल डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, या आपके कंप्यूटर या डिवाइस पर चल रहे ऑपरेटिंग सिस्टम का संस्करण क्या है


हम विभिन्न माध्यमों से जानकारी एकत्र करते हैं।

  • हम आपकी जानकारी सीधे आपसे इकट्ठा करते हैं जब आप हमारी वेबसाइट पर एक फॉर्म भरते हैं। हम इस माध्यम से भी सूचनाएं एकत्रित करते हैं जब आप हमारी वेबसाइट पर कोई टिप्पणी पोस्ट करते हैं या फोन या ईमेल के माध्यम से हमसे संपर्क करते हैं।
  • हम ट्रैकिंग उपकरणों का उपयोग करके आपसे निष्क्रिय रूप से जानकारी एकत्र करते हैं। यह हमारी वेबसाइट में आपके द्वारा किए गए उपयोग के बारे में जानकारी एकत्र करने में मदद करता है।
  • हम आपकी जानकारी तीसरे पक्ष से एकत्र करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप हमारी वेबसाइट पर एकीकृत सोशल मीडिया सुविधा का उपयोग करते हैं, तो संबंधित तीसरे पक्ष की सोशल मीडिया साइट हमें आपके बारे में कुछ जानकारी प्रदान करेगी। इसमें आपका नाम और ईमेल पता शामिल हो सकता है।We

हम आपसे फेसबुक, ट्विटर या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या इंटरनेट पर किसी भी सार्वजनिक साइट पर व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा करने के लिए नहीं कहेंगे।


अपनी व्यक्तिगत सूचना का उपयोग करें

हम आपके बारे में एवं आपसे एकत्र की गई जानकारी का उपयोग नीचे उल्लेखित हमारे व्यवसाय से संबंधित उचित कानूनी उद्देश्यों के लिए करते हैं।

  • हम जानकारी का उपयोग आपको हमारी वेबसाइट पर किसी उत्पाद के लिए पंजीकरण की पुष्टि करने या अन्य प्रचारात्मक उद्देश्यों के लिए संपर्क करने के लिए करते हैं।
  • हम आपके अनुरोधों या प्रश्नों का उत्तर देने के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं जो हमारी वेबसाइट/ऐप या अन्य पोर्टलों पर हैं।
  • हम अपनी उत्पादों और सेवाओं में सुधार करने के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं एवं आपकी रुचियों और प्राथमिकताओं के आधार पर सामग्री प्रदर्शित करते हैं।
  • हम वेबसाइट के रुझानों को समझने के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं ताकि हमारी वेबसाइट का अनुभव और उत्पाद बेहतर हो सकें।
  • हम सुरक्षा उद्देश्यों के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं जैसे कि अपने बैंक या अपनी वेबसाइट की सुरक्षा करना।
  • हम जानकारी का उपयोग विपणन उद्देश्यों के लिए करते हैं जैसे कि विशेष प्रचार या प्रस्तावों, नए उत्पादों आदि के बारे में संचार भेजना, जो हमारे बैंक के बारे में है जिसे हम सोचते हैं कि आपको दिलचस्प लग सकता है।
  • हम आपको ईमेल या एसएमएस के माध्यम से संचार भेजने के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं।
  • हम विज्ञापन और विपणन के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं: हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग उन उत्पादों और सेवाओं की पेशकश के लिए करते हैं जो हमें लगता है कि जिसमें आपको रुचि हो सकती है, लेकिन यदि आप हमें ऐसा करने से मना करते हैं तो हम ऐसा नहीं करेंगे। ये उत्पाद और सेवाएं बैंक द्वारा सीधे या बैंक के लिए एक आउटसोर्स सेवा प्रदाता द्वारा पेश की जा सकती हैं। उत्पादों और सेवाओं की पेशकश विभिन्न तरीकों से की जा सकती है, जिसमें डाक, टेलीफोन, ईमेल, एसएमएस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम, जैसे कि सोशल मीडिया या लक्षित विज्ञापन आदि सम्मिलित हैं।
  • हम आपको उन उत्पादों और सेवाओं पर विपणन संचार भेजने के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं, जिस पर हमें विश्वास है कि वो आपके लिए रुचिकर हो सकता हैं, और/ या आपको ऐसे उत्पादों और सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
  • हम वेबसाइट पर आपके अनुभव को व्यक्तिगत बनाने के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं, जिससे आपके लिए अनुकूलित उत्पादों और प्रस्तावों को प्रस्तुत किया जा सके।
  • हम आपकी पूछताछ का उत्तर देने और आपके अनुरोधों को पूरा करने के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं। तीसरे पक्ष के साथ जानकारी साझा करने हेतु ।
    • तीसरे पक्षों के साथ जानकारी साझा करना

      हम आपकी जानकारी को अधिकृत तीसरे पक्षों के साथ साझा करने का इरादा रखते हैं जैसे कि

      • तीसरे पक्ष की सेवा प्रदाता
      • विपणन और डेटा विश्लेषण संगठन
      • स्थानीय कानूनों के अनुपालन

      बैंक के स्वीकृत दिशानिर्देशों के अनुसार वैयक्तिगत जानकारी का तीसरे पक्षों के साथ साझा करना एवं यह सूचना साझा की जाएगी एवं इसका उपयोग सेवा स्तर समझौते के अनुसार होगा तथा गैर-प्रकटीकरण समझौते के अनुसार होगा जहां वो लागू हो

      हम यह जानकारी, विपणन के उद्देश्य से और आगंतुकों को वित्तीय उत्पादों / सेवाओं की पेशकश और/या सुझाव देने के लिए तीसरे पक्ष के साथ साझा करेंगे । अन्य व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए जैसे कि, डेटा विश्लेषण, ऑडिट, नए उत्पादों और सेवाओं का विकास, मौजूदा उत्पादों और सेवाओं में सुधार, हमारी वेबसाइट को बेहतर बनाना, उपयोग के रुझानों की पहचान करना, प्रचार अभियानों की प्रभावशीलता का निर्धारण करना आदि।


      तीसरे पक्ष की साइटें

      तीसरे पक्ष की साइटों पर पुनर्निर्देशन लिंक में से किसी एक पर क्लिक करने पर, आपको ऐसी वेबसाइटों पर ले जाया जा सकता है जिस पर हमारा नियंत्रण नहीं होगा। ऐसे मामलों में, यह नीति उन तीसरे पक्ष की वेबसाइटों की गोपनीयता प्रथाओं पर लागू नहीं होती है। कृपया ब्राउज़ करने से पहले अन्य वेबसाइटों की गोपनीयता नीति को ध्यान से पढ़ें। बैंक ऑफ बड़ौदा इन तीसरे पक्ष की साइटों के लिए जिम्मेदार नहीं है। उक्त तीसरे पक्ष की वेबसाइट का उपयोग ग्राहकों के जोखिम पर होगा / उस वेबसाइट की शर्तों और नियमों के अनुसार और बैंक किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।


      कुकीज़ का उपयोग

      “कुकी” एक छोटी सी जानकारी का हिस्सा है जिसे एक वेब सर्वर आपके ब्राउज़र पर स्टोर करता है , ताकि जब भी आप फिर से लॉग इन करें, आपका ब्राउज़र इसे बाद में उपलब्ध करा सके। आपके लिए संबंधित विशिष्ट जानकारी को स्टोर करने के लिए, हम स्थायी और अस्थायी दोनों प्रकार की कुकीज़ का उपयोग कर सकते हैं। आप हमेशा अपने ब्राउज़र की सेटिंग्स में जाकर कुकीज़ को अक्षम करने का विकल्प चुन सकते हैं। हमारी कुकी नीति के बारे में अधिक जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें


      शिकायत

      हमसे संबंधित किसी भी शिकायत या शिकायत को या उपयोगकर्ता डेटा और अन्य जानकारी के प्रबंधन से संबंधित शिकायत को हमारे शिकायत निवारण पोर्टल https://www.bankofbaroda.in/grievance-redressal. के माध्यम से संपर्क करके हमारे संज्ञान में लाया जा सकता है। हम लागू कानूनों में निर्धारित उचित समय के भीतर शिकायतों का निवारण करने की कोशिश करेंगे।


      इस नीति में अद्यतन

      हम बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी गोपनीयता नीति को संशोधित / परिवर्तित कर सकते हैं। अद्यतन गोपनीयता नीति की समीक्षा करना आपकी जिम्मेदारी है। यदि आप गोपनीयता नीति के संशोधन / परिवर्तन के बाद वेबसाइट का उपयोग करना जारी रखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप परिवर्तित संशोधित गोपनीयता नीति से सहमत हैं। इसलिए, कृपया किसी भी परिवर्तन के बारे में जानने के लिए इस पृष्ठ की समय-समय पर जांच करें।


      कृपया ध्यान दें, हम कभी भी किसी से पासवर्ड, पिन (व्यक्तिगत पहचान संख्या), (ओटीपी (एक बार के पासवर्ड, कार्ड नंबर, सीवीवी सीवीसी और समाप्ति तिथि जैसी जानकारी नहीं मांगते हैं। हम सभी को सलाह देते हैं कि इसे किसी के साथ साझा न करें, जिसमें बैंक के अधिकारी भी सम्मलित हैं, और न ही इसे किसी पठनीय रूप में रखें।

X
We use cookies (and similar tools) to enhance your experience on our website. To learn more on our cookie policy, please click here. By continuing to browse this website, you consent to our use of cookies.

Are you Bank of Baroda Customer?

This is to inform you that by clicking on continue, you will be leaving our website and entering the website/Microsite operated by Insurance tie up partner. This link is provided on our Bank’s website for customer convenience and Bank of Baroda does not own or control of this website, and is not responsible for its contents. The Website/Microsite is fully owned & Maintained by Insurance tie up partner.


The use of any of the Insurance’s tie up partners website is subject to the terms of use and other terms and guidelines, if any, contained within tie up partners website.


Proceed to the website


Thank you for visiting bankofbaroda.bank.in/